सड़क सुरक्षा माह में पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन, 435 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

0

सड़क सुरक्षा माह के तहत आज 19 जनवरी 2026 को राजनांदगांव यातायात शाखा द्वारा “सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा” विषय पर पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर एवं आसपास के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के कुल 435 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में पीएम श्री सर्वेश्वरदास स्कूल, अजीज पब्लिक स्कूल, जे.बी. सिंह मेमोरियल स्कूल, गुरुनानक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, गुजराती स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, नीरज पब्लिक स्कूल पेंड्री, वेसिलियन स्कूल, युगांतर पब्लिक स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल, संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल, रॉयल किड्स कन्वेंशन, विडेनीयर स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर श्री रितेश देवांगन (यामिनी आर्ट केंद्र) एवं श्री पुनाराम यादव (प्राचार्य, जंगलपुर स्कूल) ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भी उपस्थित रहकर यातायात एवं पुलिस विभाग को विशेष सहयोग प्रदान किया।

यातायात पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि 20 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक यातायात कार्यालय में “दुर्घटना व्यवस्था से नहीं, व्यक्ति की गलती से होती है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें कक्षा 10वीं से कॉलेज स्तर तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

इसी क्रम में 21 जनवरी 2026 को “बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं और उनके कारण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा 22 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन यातायात शाखा राजनांदगांव में किया जाएगा।

राजनांदगांव यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं, तीन सवारी न बैठाएं, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाएं, तेज गति से बचें, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों