40 दिन से फरार ₹10 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म के दो मामलों का खुलासा

0

कांकेर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामलों में फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते करीब 40 दिनों से फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसे रायपुर रेलवे स्टेशन के पास से दबोचने में सफलता हासिल की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना अंतागढ़ में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के दो गंभीर मामले दर्ज हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ एवं एसडीओपी अंतागढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार दबिश दी जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने रायपुर, दुर्ग, बालोद, कांकेर सहित अन्य जिलों और बाहरी राज्यों तक संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी। साथ ही साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद उसे रायपुर में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलशन निषाद (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी संजयपारा, अंतागढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध Crime No. 48/2025 के तहत POCSO Act एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों