मंदसौर में ₹26 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो से ज्यादा डोडाचूरा भी बरामद

0
WhatsApp Image 2026-01-24 at 5.57.03 PM

मंदसौर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अफजलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 260 ग्राम MD ड्रग्स और 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई MD ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये है, जबकि डोडाचूरा की कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की आगे जांच की जा रही है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास मादक पदार्थ कहां से पहुंचे थे और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *