राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा

0
3.6.7

राजनांदगांव पुलिस ने जिलेभर में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 35 असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस ने विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों—बासंतपुर, लालबाग, गंडाटोला, चौकी चिखली, सुकुल दैहान और चिचोला—में संभावित उपद्रवियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कुल 35 व्यक्तियों पर कार्रवाई कर उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

अधिकारियों के अनुसार यह कदम संभावित हुड़दंग, मारपीट, विवाद और कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शरारती गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों