जुए पर धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन! 8 जुआरी गिरफ्तार, 4.20 लाख का सामान जब्त
धमतरी जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को 52 ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते पकड़ा गया।
इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 लाख 20 हजार रुपये का सामान जब्त किया है, जिसमें नगद राशि, 6 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक TVS XL वाहन और 8 मोबाइल फोन शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
