1.68 लाख की साइबर ठगी वापस! MP पुलिस की बड़ी सफलता, E-Zero FIR से मिला त्वरित न्याय
मध्यप्रदेश पुलिस की “E-Zero FIR” व्यवस्था साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी साबित हो रही है। इसी कड़ी में देवास जिले के बागली थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीड़ित की ठगी गई पूरी राशि वापस कराई है।
जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने पीड़ित से ₹1.68 लाख की ठगी की थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया और लगातार तीन माह तक ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच की।
पुलिस टीम ने बैंकिंग चैनल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राशि को ट्रेस किया। संबंधित संस्थानों के साथ समन्वय बनाकर पूरी रकम को सुरक्षित करते हुए अंततः पीड़ित के खाते में वापस करा दिया गया।
इस सफलता में पुलिस की सतत निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और टीम वर्क की अहम भूमिका रही। इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है कि ऐसे मामलों में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “E-Zero FIR” व्यवस्था के माध्यम से साइबर अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।
