ग्वालियर पुलिस में सम्मानजनक विदाई — SSP ने 9 सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

0
m31.8.2

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 9 पुलिसकर्मियों को उनके सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को सराहा। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा से भले ही औपचारिक रूप से विदाई हो रही हो, लेकिन उनका अनुभव और अनुशासन समाज के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और स्टाफ ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे, जिनके सहयोग और त्याग को पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से सराहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा के दौरान परिवार का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से उनके अनुभव साझा करने का आग्रह किया और भविष्य में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को विदाई दी गई, उनमें गजेन्द्र सिंह भदौरिया, अमर सिंह रायकवार, ओमवीर सिंह यादव, राधेश्याम शर्मा, सत्यश्रवा शर्मा, सतेन्द्र सिंह, उत्तम सिंह राजौरिया, कपूर सिंह और विजय राव गायकवाड़ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों