राष्ट्रीय स्तर पर MP पुलिस का जलवा — SKOCH Awards से सम्मानित, डिजिटल नवाचार और साइबर कंट्रोल की मिली पहचान
मध्यप्रदेश पुलिस को जन-जागरूकता, डिजिटल नवाचार और साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित SKOCH Awards से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि पुलिस विभाग की आधुनिक सोच और नवाचार आधारित कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (SCRB) श्री जयदीप प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) श्री डी. श्रीनिवास वर्मा एवं पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार ने पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा को ये सम्मान सौंपे। इस अवसर पर अधिकारियों ने टीम के समर्पण और नवाचार की सराहना की।

“नशे से दूरी है ज़रूरी” जैसे जन-जागरूकता अभियान को युवाओं में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए सराहा गया। इसके साथ ही eSummon/Warrant Module को आपराधिक न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण पहल माना गया।
भोपाल पुलिस द्वारा साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी विशेष पहचान मिली है। तकनीक आधारित इन प्रयासों ने डिजिटल अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।
यह सम्मान मध्यप्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता, टीमवर्क और समाज के सहयोग का परिणाम है, जो यह दर्शाता है कि विभाग लगातार आधुनिक और प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में अग्रसर है।
