म्यूल अकाउंट गिरोह पर बेमेतरा पुलिस का शिकंजा — 3 आरोपी गिरफ्तार

0

बेमेतरा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट (किराए पर बैंक खाता देने) के जरिए हो रही ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में की गई।

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने म्यूल खाताधारकों और ऐसे खातों को खुलवाने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें धोखाधड़ी की रकम मंगवाते और बाद में उसे निकाल लेते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी धर्मराज साहू ने संतोष साहू और अन्य के माध्यम से अपना बैंक खाता खुलवाकर उसमें ठगी की रकम प्राप्त की और उसे आगे उपयोग में लाया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 11 अप्रैल 2026 को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में धर्मराज साहू (32 वर्ष) और संतोष कुमार साहू (41 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मुरता थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पासबुक, 2 चेकबुक, 8 एटीएम कार्ड और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि म्यूल अकाउंट के जरिए होने वाले साइबर अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों