IPL सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: सांई ऐप से बिकती थी सट्टा ID, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
a20.9.1

राजनांदगांव। ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में राजनांदगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट के मुख्य फरार मास्टरमाइंड को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

💻 सांई ऐप के जरिए चलता था सट्टा नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सांई ऐप के माध्यम से सट्टा ID और पासवर्ड बनाकर लोगों को बेचता था। प्रत्येक ID के बदले वह 5,000 से 10,000 रुपये तक वसूलता था। इतना ही नहीं, ऐप में तकनीकी समस्या ठीक करने के नाम पर भी अतिरिक्त राशि ऑनलाइन माध्यम से ली जाती थी।

👮 संयुक्त टीम की रणनीतिक कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में साइबर थाना राजनांदगांव और थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन नागपुर में ट्रेस की। इसके बाद विशेष टीम भेजकर आरोपी को हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया।

🔴 पहले भी हुआ था सट्टा रैकेट का खुलासा

6 अप्रैल 2026 को मोहारा नाला क्षेत्र में संचालित हाईटेक ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। कार्रवाई के दौरान लैपटॉप, मोबाइल, नगदी रकम और सट्टा संचालन से जुड़ा करीब 5.50 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया था।

👤 गिरफ्तार आरोपी

सादिक खान (34 वर्ष)
निवासी – मानकापुर, नागपुर (महाराष्ट्र)

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले लगभग दो वर्षों से ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी के लिए तकनीकी सपोर्ट और ID संचालन का काम कर रहा था। आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

⚖️ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता तथा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों