ओडिशा से रायपुर जा रहा था करोड़ों का नशा! केशकाल पुलिस ने पकड़ी 115 किलो गांजा की बड़ी खेप
छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। अभियान के तहत राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमल के निर्देश पर अवैध गांजा एवं शराब तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा और एसडीओपी अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में केशकाल पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
सूचना मिली थी कि ओडिशा से रायपुर की ओर एक ग्रे रंग की **महिंद्रा एंड महिंद्रा XUV-500 कार में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। इसके बाद थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार नहीं रुकी, जिस पर पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन और बैरिकेडिंग लगाकर उसे रोक लिया।
कार की तलाशी लेने पर डिक्की से भूरे रंग के सेलो टेप से पैक 53 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 115.214 किलोग्राम पाया गया।
🔴 जब्ती की बड़ी कार्रवाई
- गांजा वजन: 115.214 किलोग्राम
- गांजा कीमत: ₹11,52,140
- जब्त वाहन: महिंद्रा XUV-500 (RJ 14 UF 2337)
- वाहन कीमत: ₹18,00,000
- कुल जब्ती मूल्य: ₹29,52,140
👮 गिरफ्तार आरोपी
दोनों आरोपी राजस्थान के **भीलवाड़ा जिले के निवासी बताए गए हैं, जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि अंतरराज्यीय नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
