75 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार! 2 महीने बाद धमतरी पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में पिछले दो माह से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गंभीर अपराध के इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार मॉनिटरिंग, समीक्षा और विशेष निगरानी की जा रही थी। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
थाना कुरूद पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के रायपुर में छिपे होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बुजुर्गों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
