वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षा की नई पहल: विदिशा पुलिस की “सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत” बनी भरोसे की मिसाल

0
689242853_1286071553704277_3347872257897013843_n

विदिशा। वरिष्ठ नागरिकों को न्याय, सुरक्षा और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से विदिशा पुलिस द्वारा शुरू की गई “सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत” पहल समाज में विश्वास और संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रही है। इस अभिनव पहल के माध्यम से बुजुर्गों से जुड़े पारिवारिक एवं संपत्ति विवादों का त्वरित और मानवीय समाधान किया जा रहा है।

विदिशा पुलिस द्वारा आयोजित अब तक कुल 54 बैठकों में 187 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से 131 मामलों का सफल निराकरण कर वरिष्ठ नागरिकों को राहत प्रदान की गई। इस पहल के तहत पुलिस अधिकारी सीधे वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और संबंधित पक्षों के बीच समझौता एवं समाधान की दिशा में प्रयास करते हैं।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि कई बार पारिवारिक मतभेद और संपत्ति संबंधी विवाद वरिष्ठ नागरिकों के लिए मानसिक तनाव का कारण बनते हैं। ऐसे मामलों में न्यायालयीन प्रक्रिया लंबी होने के बजाय पुलिस पंचायत के माध्यम से संवेदनशील, त्वरित और व्यवहारिक समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस पहल से बुजुर्गों में सुरक्षा और सम्मान की भावना मजबूत हुई है। वरिष्ठ नागरिकों ने विदिशा पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

विदिशा पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों