“ऑपरेशन निश्चय” में बड़ी सफलता: गरियाबंद पुलिस ने 12 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

0

गरियाबंद। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना छुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लाख 40 हजार रुपये मूल्य के अवैध गांजा के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से छुरा क्षेत्र में गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना छुरा पुलिस टीम ने कोसोमबुड़ा तिराहा चेकपोस्ट पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से 12 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन एवं अन्य सामग्री भी जब्त की। बरामद गांजा की कुल कीमत लगभग ₹6.40 लाख आंकी गई है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल व्यक्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों