धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, शराब और वाहन जप्त
धमतरी पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अलग-अलग प्रकरणों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध शराब, नगदी राशि और परिवहन में प्रयुक्त वाहन सहित कुल ₹28,230 का मशरूका जप्त किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध कारोबार विरोधी अभियान के तहत की गई। थाना मगरलोड, कुरूद एवं चौकी बिरेझर पुलिस की संयुक्त और सख्त कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब की खेप, नकदी रकम एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए।
धमतरी पुलिस ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार समाज और युवाओं के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। नशे के कारण अपराध, सड़क हादसे और पारिवारिक विवाद जैसी घटनाएं बढ़ती हैं, इसलिए ऐसे कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
