बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रेटा कार से ₹65 लाख नकद बरामद, वाहन सहित जप्त

0

बालोद पुलिस ने अवैध गतिविधियों और संदिग्ध नगदी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से ₹65 लाख नकद राशि बरामद कर वाहन सहित जप्त किया है। थाना पुरूर पुलिस की सतर्क वाहन चेकिंग के दौरान यह बड़ी सफलता हाथ लगी, जिससे जिले में हड़कंप मच गया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी गुरूर श्रीमती माया शर्मा तथा थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

दिनांक 26 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक CG-24-T-9998 में भारी मात्रा में नकदी लेकर वाहन कांकेर की ओर से पुरूर की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुरूर पुलिस ने एनएच-30 स्थित मरकाटोला घाट क्षेत्र में चेकिंग प्वाइंट लगाकर निगरानी शुरू कर दी।

कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें दो व्यक्ति सवार मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमित जैन निवासी बालोद तथा लच्छू ठाकुर निवासी ग्राम तरौद जिला बालोद बताया।

वाहन से निकले ₹65 लाख नकद

पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, बैंक कर्मचारियों एवं गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान कार से कुल ₹65,00,000 नकद बरामद किए गए। पुलिस द्वारा राशि से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वाहन सवार कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

प्रारंभिक जांच में मामला टैक्स चोरी एवं अवैध नगदी परिवहन से जुड़ा प्रतीत होने पर पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए पूरी नकद राशि और प्रयुक्त वाहन जप्त कर लिया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू, प्रधान आरक्षक विश्वजीत साहू, आरक्षक पुष्कर तिवारी, धर्मेंद्र टांडेकर, महेंद्र जैन, मनोज मेश्राम, किशोर साहू और संदीप यादव सहित पुलिस टीम की सक्रियता और सतर्कता की सराहना की जा रही है।

बालोद police लगातार अवैध कारोबार, टैक्स चोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट और प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों