बेमेतरा पुलिस की बड़ी सफलता: घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 55 हजार रुपये के सोने के आभूषण बरामद

0

बेमेतरा। जिले के थाना परपोड़ी पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने घर में घुसकर नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सोने का आभूषण बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर के अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़ दिया। इसके बाद आलमारी में रखे 40 हजार रुपये नगद, पुरानी इस्तेमाल की गई सोने की चेन तथा सोने के 9 पत्ती आभूषण चोरी कर फरार हो गया था।

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना परपोड़ी पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने के 9 पत्ती आभूषण, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये है, बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

करण साहू पिता त्रिभुवन साहू
उम्र – 21 वर्ष
निवासी – भटगांव, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे 03 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया।

थाना परपोड़ी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों