गरियाबंद पुलिस पहुंची गांव की चौपाल! बाजार भ्रमण कर ग्रामीणों को नशामुक्ति, यातायात और साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

0
724152743_1433805552112769_2964877349994445379_n

गरियाबंद पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत बारुला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएसपी लितेश सिंह (नोडल यातायात) एवं डीएसपी मंजूलता राठौर (महिला प्रकोष्ठ) ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ वार्तालाप कर उनकी समस्याएं सुनीं और जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, सड़क सुरक्षा नियमों और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि छोटी सी लापरवाही भी साइबर ठगी का कारण बन सकती है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक, कॉल या ओटीपी साझा करने से बचना चाहिए। वहीं यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच सहित गांव के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जनसंपर्क और जागरूकता अभियान की सराहना की तथा समाजहित में ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।

गरियाबंद पुलिस का मानना है कि जनता के बीच जाकर सीधे संवाद स्थापित करने से जागरूकता बढ़ती है और अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिलती है। इसी उद्देश्य से जिले में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों