10 करोड़ से अधिक की गांजे की खेप जब्त! 16 चक्का ट्रक से अंतरराज्यीय नशा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

0
722953879_1523747022797117_2990444359240471284_n

छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरगुजा रेंज के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई को जिले के इतिहास की सबसे बड़ी नशा विरोधी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के मुख्य मास्टरमाइंड लोकेश को गिरफ्तार करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की गांजे की विशाल खेप बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, साइबर सेल द्वारा संदिग्ध गतिविधियों की लाइव ट्रैकिंग की जा रही थी। तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस को तस्करी की गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद बसंतपुर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर घेराबंदी कर एक 16 चक्का ट्रक को रोका।

जांच के दौरान ट्रक में पाउडर की बोरियों के नीचे बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने 50 से अधिक बोरियों में भरी गांजे की खेप बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के मुख्य मास्टरमाइंड लोकेश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे रूट की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों और उनके पूरे नेटवर्क के खिलाफ कठोर एवं ताबड़तोड़ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ पुलिस का लक्ष्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और राज्य में नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों