Chhattisgarh IPS Transfer: बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, सुंदरराज पी. NIA में IG नियुक्त

0
5452764-untitled-44-copy

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2004 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज, जगदलपुर का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 25 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार उन्हें आगामी आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के मुताबिक, बद्रीनारायण मीणा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। अब वे बस्तर रेंज की कानून-व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियानों और सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों का नेतृत्व करेंगे।

यह नियुक्ति बस्तर रेंज के तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद की गई है। केंद्र सरकार ने सुंदरराज पी. को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त किया है। उनके कार्यमुक्त होने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर रेंज की कमान बद्रीनारायण मीणा को सौंप दी है।

बस्तर रेंज को छत्तीसगढ़ का सबसे संवेदनशील पुलिस क्षेत्र माना जाता है। यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नक्सल विरोधी अभियानों का प्रभावी संचालन भी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है। ऐसे में अनुभवी अधिकारी बद्रीनारायण मीणा की नियुक्ति को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों