Chief Secretary से पहचान बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, महिला आरोपी ने 3 लोगों से ₹5.50 लाख ठगे

0

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को राज्य के मुख्य सचिव से जुड़ा हुआ बताकर लोगों का भरोसा जीतती थी और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम वसूलती थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला आरोपी ने तीन लोगों से कुल ₹5.50 लाख की ठगी की। भरोसा दिलाने के लिए उसने कथित तौर पर फर्जी नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) भी तैयार कर पीड़ितों को सौंपे, ताकि उन्हें नौकरी मिलने का विश्वास हो सके।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि महिला आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों से भी बड़ी रकम वसूली हो सकती है। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं। सरकारी भर्ती से जुड़े किसी भी संदिग्ध प्रस्ताव या धनराशि की मांग की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों