कबीरधाम पुलिस का सरप्राइज एक्शन, होटल-ढाबों में अवैध शराब पर कसा शिकंजा, स्कूटी से भी बरामद हुई शराब

0

कबीरधाम। जिले में अवैध शराब के कारोबार और नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस ने होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से शराब परोसने वाले संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें प्लेन देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद शराब जब्त कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों की भी गहन जांच की और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया।

कबीरधाम पुलिस ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। होटल, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री, शराब पिलाने या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों