“नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान में नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹67.62 लाख का डोडाचूरा जब्त

0
747422945_867621246068804_3404161718783825170_n

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के थाना सिंगोली पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 450 किलो 800 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹67.62 लाख आंकी गई है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

नीमच पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों