सुकमा को मिले नए पुलिस अधीक्षक, आईपीएस मयंक गुर्जर ने संभाला पदभार
सुकमा। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी श्री मयंक गुर्जर ने सुकमा जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने जिले में प्रभावी कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनहितैषी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक आईपीएस श्री किरण चव्हाण ने श्री मयंक गुर्जर का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों अधिकारियों ने औपचारिक रूप से कार्यभार का हस्तांतरण किया।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में सुकमा पुलिस कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी।
