महासमुंद पुलिस का ‘नवा बिहान अभियान’ बना जनजागरूकता की नई पहचान, 500 से अधिक नागरिक हुए जागरूक

0

महासमुंद। बदलते समय के साथ बढ़ रहे साइबर अपराधों और नए अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा “नवा बिहान अभियान” लगातार चलाया जा रहा है। इस जनजागरूकता अभियान के माध्यम से शहर से लेकर गांव तक नागरिकों को सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार बनने का संदेश दिया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस लोगों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी, तस्करी की रोकथाम, नशामुक्ति तथा विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है। स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, बस स्टैंड, बैंकों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को नए प्रकार के अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

महासमुंद पुलिस ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए “संवाद” पहल के माध्यम से घर बैठे अपनी शिकायतें साझा करने का आग्रह किया है। इसके लिए पुलिस ने शिकायत हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 94792-29939 जारी किया है, जहां नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें भेजकर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

अभियान के दौरान लगभग 500 नागरिकों ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और कानून पालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। महासमुंद पुलिस का कहना है कि जनसहभागिता से ही सुरक्षित, जागरूक और अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है, इसलिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों