गरियाबंद में ‘छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस’ की अनोखी बाइक रैली, पर्यटन और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

0
751883614_1464283725731618_636254787431367157_n

गरियाबंद। जिले में इको-टूरिज्म को बढ़ावा, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ मोटो क्वींस बाइक राइड’ का शुभारंभ गरियाबंद से कुल्हारीघाट के लिए किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, सीईओ जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर एवं डीएफओ वरुण जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस विशेष आयोजन में 30 महिला बाइक राइडर्स ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश देते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

रैली गरियाबंद से कुल्हारीघाट तक आयोजित की गई, जहां प्रतिभागियों ने जिले के प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा देने का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य गरियाबंद के इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान दिलाना भी रहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि यह पहल केवल पर्यटन को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि महिला बाइक राइडर्स का साहस और आत्मविश्वास समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा इस तरह के आयोजन सुरक्षित यातायात और महिला सशक्तिकरण दोनों को नई दिशा देते हैं।

गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे हमेशा हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को अपनी प्राथमिकता बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों