बलौदाबाजार पुलिस को मिली नई ताकत, एसपी गौरव राय ने 10 नई पेट्रोलिंग बाइक को दिखाई हरी झंडी

0
751388803_1036205612477576_7392751105660171670_n

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने 10 नई पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन नई पेट्रोलिंग बाइकों के माध्यम से पुलिस की सड़क पर मौजूदगी बढ़ेगी, ट्रैफिक प्रबंधन अधिक तेज और प्रभावी होगा तथा दुर्घटनाओं और यातायात संबंधी घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देना संभव हो सकेगा। साथ ही प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त को भी मजबूती मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस बल जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। नई पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने और आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों