गौवंश तस्करी पर बेमेतरा पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹2.50 लाख की संपत्ति जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
758964488_1467677932052339_1689293211025021111_n

बेमेतरा। जिले में गौवंश तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं चौकी देवरबीजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और चार गौवंश जब्त किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹2.50 लाख बताई गई है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन क्रमांक CG-08-V-2653, जिसकी कीमत लगभग ₹2 लाख है, जब्त किया गया। इसके साथ ही चार गौवंश, जिनकी अनुमानित कीमत ₹50 हजार आंकी गई है, को भी सुरक्षित बरामद किया गया। इस तरह पुलिस ने कुल ₹2.50 लाख की संपत्ति जब्त की है।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष श्रीवास (50 वर्ष), निवासी सोनझरी, चौकी सिंघनपुरी, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम तथा मोहित राम पटेल (55 वर्ष), निवासी बागुर, थाना गंडई, जिला खैरागढ़ के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों