गरियाबंद पुलिस की तत्परता ने बचाई एक शख्स की जान, Dial 112 टीम ने बेहोश व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाया

0
774069343_1486558630170794_2627173176905663759_n

गरियाबंद। जिला पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर गरियाबंद पुलिस की तत्परता और Dial 112 टीम की त्वरित कार्रवाई ने एक बेहोश व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बंद कमरे का दरवाजा खुलवाकर व्यक्ति को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, डाक बंगला स्थित शनिदेव मंदिर के पीछे एक कमरे में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद Dial 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

मौके पर कमरा अंदर से बंद मिला। पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर उनकी मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए Dial 112 टीम ने बिना देरी किए उसे आपातकालीन वाहन से जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में व्यक्ति का उपचार जारी है। पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और समय पर उठाए गए कदम की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

गरियाबंद पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर दिखाती है कि आपात स्थिति में समय पर पुलिस की मदद पहुंचना किसी की जिंदगी बचाने में निर्णायक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों