बालोद के DSP विनय कुमार साहू को राष्ट्रपति वीरता पदक, नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस के लिए मिला सम्मान

0

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालोद जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (DSP) विनय कुमार साहू को उनके साहस और शौर्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक (PMG) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नारायणपुर जिले में DRG के DySP के रूप में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने के लिए प्रदान किया गया है।

विनय कुमार साहू वर्तमान में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बालोद के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2022 से 2025 के दौरान वे नारायणपुर जिले में उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी एवं नक्सल अभियान के रूप में पदस्थ रहे, जहां उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खास बात यह है कि इस वर्ष उन्हें दो अलग-अलग नक्सल विरोधी अभियानों में वीरता और अदम्य साहस के प्रदर्शन के लिए दो राष्ट्रपति वीरता पदक (PMG) से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि उनके साहस, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

DSP विनय कुमार साहू का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत शौर्य की पहचान है, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस के उन जवानों और अधिकारियों के साहस को भी सलाम है, जो कठिन परिस्थितियों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में देश और समाज की सुरक्षा के लिए लगातार डटे रहते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान बालोद पुलिस के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों