सिंगरौली में खाखन पुल पर यातायात व्यवस्था का जायजा, छोटे वाहनों के लिए मार्ग खुला, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

0
791755646_1371747791245863_1165917223387189802_n (1)

सिंगरौली। लगातार बारिश और जलप्रवाह के कारण प्रभावित खाखन पुल पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. ने खाखन पुल पहुंचकर मौके पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मरम्मत कार्य के बाद खाखन पुल को दोपहिया एवं छोटे चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, पुल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी एवं बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर वाहन चालकों से संवाद कर यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की समझाइश दी। लगातार बारिश और जलप्रवाह को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरतने तथा पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

प्रशासन द्वारा परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा जनहानि को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *