सागर में अवैध बीयर तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 9 पेटी यानी 78 लीटर बीयर जब्त; आरोपी गिरफ्तार
सागर: रहली पुलिस ने चांदपुर तिराहा पर घेराबंदी कर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 पेटी यानी 78 लीटर अवैध बीयर बरामद की।

26,400 रुपये की बीयर जब्त
पुलिस के अनुसार, जब्त की गई अवैध बीयर की कुल कीमत करीब 26,400 रुपये है। आरोपी बीयर का अवैध रूप से परिवहन कर रहा था, तभी पुलिस ने चांदपुर तिराहा पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
3 लाख रुपये की बोलेरो भी जब्त
अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
