कांकेर में ‘उजियारा’ अभियान के तहत नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री करते 4 आरोपी गिरफ्तार

0
808856230_2013169489365085_2005475380588651441_n

कांकेर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा’ अभियान के तहत कांकेर पुलिस ने नशीली टैबलेट की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। कोरर पुलिस ने किशनपुरी स्कूल के पास दबिश देकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन खरीददार और एक विक्रेता शामिल है।

1,410 नशीली टैबलेट और नकदी जब्त

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ALPRAZOLAM टैबलेट ALZOMAC-0.5 की 1,410 नग बरामद की गई हैं। इनका कुल वजन करीब 183 ग्राम और कीमत लगभग 25,500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 45 हजार रुपये कीमत के 2 मोबाइल फोन और बिक्री से प्राप्त 6 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।

बालोद से टैबलेट बेचने आया था आरोपी

जांच के दौरान पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विक्रेता आरोपी शेख सादिक अनस बालोद से नशीली टैबलेट बेचने के लिए आया था। पुलिस ने खरीददार आरोपियों शेख शादाब खान, हिमांशु साहू और वसीम खान के साथ उसे गिरफ्तार किया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम की धारा 22(ग) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू और एसडीओपी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में कोरर पुलिस द्वारा की गई। कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों