दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 94,000 विदेशी अवैध सिगरेट के पैकेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2025-07-01 at 7.24.26 PM

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध रूप से आयात की गई विदेशी सिगरेट की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस छापेमारी में एक गोदाम से करीब 94,000 सिगरेट पैकेट जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये में है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध तरीके से लाए गए थे सिगरेट पैकेट

पुलिस के अनुसार, ये सभी सिगरेट विदेशी ब्रांड के थे और भारत में किसी भी वैध कस्टम ड्यूटी का भुगतान किए बिना अवैध रूप से लाए गए थे। इन पर स्वास्थ्य चेतावनी भी छपी नहीं थी, जिससे साफ है कि इनका देश में बेचना कानून के खिलाफ है।

मिली गुप्त सूचना, फिर मारा गया छापा

क्राइम ब्रांच को पहले से सूचना मिली थी कि दिल्ली के एक क्षेत्र में एक बड़ा गोदाम अवैध सिगरेट के स्टोरेज के लिए उपयोग में लिया जा रहा है। इसके बाद एक टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की और पुख्ता सबूत जुटाने के बाद गोदाम पर छापा मारा।

इस दौरान वहां बड़ी मात्रा में बिना वैध बिल व अनुमति के सिगरेट पैकेट पाए गए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ये सिगरेट दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में वितरित करने की योजना बना रहे थे।

आगे की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिगरेट किस देश से भारत लाई गई थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, ये भी जांच की जा रही है कि इन अवैध उत्पादों के पीछे कोई बड़ी तस्करी गिरोह तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों