धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑपरेशन निश्चय 2.0 के तहत 91 जगह दबिश
आईजी रायपुर के मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय 2.0 के तहत जिलेभर में एक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नशे के खिलाफ ज़ोरदार कार्रवाई करते हुए 91 स्थानों पर दबिश दी।

अभियान के दौरान पुलिस ने 04 सूखे नशे के तस्करों और 03 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 02 धारदार चाकू बरामद किए गए और 02 वारंटी भी पकड़े गए। पुलिस ने 43 मामलों में एहतियाती कार्रवाई भी की।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे और अपराध के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। जिले में अपराधियों और नशे के अवैध कारोबारियों को जड़ से खत्म करने के लिए इस तरह की कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

ऑपरेशन निश्चय 2.0 के तहत हुई इस बड़ी कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि धमतरी पुलिस समाज को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए कटिबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
