गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.580 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0
14 oct 4

गरियाबंद। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर “नया सवेरा” नशा मुक्ति विशेष अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजिम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 5.580 बल्क लीटर देसी टेंपल मसाला शराब जब्त की गई।

13 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी राजिम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KE 7166 से राजिम से देवारपारा की ओर अवैध रूप से शराब बेचने जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर मुक्ति धाम से देवारपारा मार्ग पर नाकेबंदी की। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम जनक ध्रुव पिता रमेश ध्रुव (30 वर्ष) एवं अरुण देवरा पिता शंकर देवरा (32 वर्ष) निवासी देवारपारा, राजिम जिला गरियाबंद बताया।

तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास से सफेद बोरियों में भरी 31 पाउच देसी टेंपल मसाला शराब (5.580 बल्क लीटर) बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3100/- है, वहीं परिवहन में प्रयुक्त काली पल्सर मोटरसाइकिल की कीमत ₹30,000/- आंकी गई। इस प्रकार कुल ₹33,100/- का माल जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब, नशे एवं मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ जनक ध्रुव पिता रमेश ध्रुव, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवारपारा, राजिम जिला गरियाबंद
2️⃣ अरुण देवरा पिता शंकर देवरा, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवारपारा, राजिम जिला गरियाबंद

जप्त सामग्री:

  • 31 पाउच (5.580 बल्क लीटर) देसी टेंपल मसाला शराब
  • काली पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KE 7166

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों