बलोदाबाजार में युवक की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
25 oct 1

बलोदाबाजार। थाना पलारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरवे में युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कैलाश वर्मा के रूप में हुई है। आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकालकर गांव के चौक के पास एक खंभे से बांध दिया और हाथ, लाठी तथा जीआई पाइप से बेरहमी से पिटाई की। गंभीर चोटों के चलते घायल कैलाश को जिला अस्पताल बालोदाबाजार में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के दौरान आरोपियों ने मृतक के भाई और पिता के साथ भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
1️⃣ अंशु साहू (19 वर्ष)
2️⃣ जतीराम साहू (43 वर्ष)
3️⃣ बिहारीलाल साहू (35 वर्ष)
4️⃣ कमेश्वर साहू (45 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम जरवे, थाना पलारी के निवासी हैं।

थाना प्रभारी पलारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या, धमकी और मारपीट के गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों