दुर्ग SP ने की क्राइम रिव्यू मीटिंग, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश
दुर्ग / भिलाई।
जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निराकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 भिलाई में क्राइम रिव्यू मीटिंग आयोजित की। बैठक सुबह 10:00 बजे शुरू हुई, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु:
👉 पूर्व-वर्षों से लंबित मामलों में ठोस और पर्याप्त साक्ष्य एकत्र करने के निर्देश
👉 सर्विलांस बढ़ाने व आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के आदेश
👉 अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटाने पर जोर
👉 एक्टिव चाकू बाज, नशेड़ी और बदमाशों की सूची तैयार करने के निर्देश
बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
SSP विजय अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि—
- पूर्व वर्षों के लंबित मामलों में ठोस और तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर केस को मजबूत किया जाए।
- जिले में सक्रिय गुंडों, चाकूबाजों, नशेड़ियों और अवैध गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों पर निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।
- सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए समय-समय पर गोपनीय जानकारी एकत्र करें।
- अपराध रोकथाम के लिए सड़क अपराधियों और एक्टिव अपराधियों की सूची तैयार कर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
क्राइम रिव्यू मीटिंग में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
• सुकनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर, दुर्ग)
• अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
• पद्मश्री तनवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW)
• एलेक्ज़ेंडर कीरो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (धमधा)
• अनूप लकड़ा, पुलिस कार्यपालक अधिकारी (पाटन)
• आशी कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक
• तथा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही।
