WhatsApp Image 2026-01-24 at 5.57.03 PM

अच्छी खबर का अकाल बाकी है
वैसे तो पूरा ही साल बाकी है

खुदा मुतमईन है मेरे जवाब से
उस के मन में सवाल बाकी है

शॉपिंग मॉल हाथों हाथ बिक गए
गुमटी ठेलों पर माल बाकी है

थप्पड़ एक और ही तो खाया है
अभी तो दूसरा गाल बाकी है

दांव तुम आखरी चलने वाले हो
मेरी तो पहली चाल बाकी है

ऊंट हाथी घोड़े चले गए डिब्बे में
प्यादे का पर कमाल बाकी है

कवि छत्तीसगढ़ पुलिस में उप पुलिस अधीक्षक हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों