दुर्ग में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 8 करोड़ रुपये की अफीम फसल जब्त

0
9.1.1

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में लगभग 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन में उगाई गई अफीम की फसल जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा-सिरसा चौकी अंतर्गत समोदा, झेंझरी और सिरसा गांव के बीच खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान खेतों में मक्का की फसल के बीच छिपाकर अफीम के पौधे लगाए गए थे। मौके का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया और अन्य संबंधित विभागों को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), एफएसएल, आबकारी विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन में लगे अफीम के पौधों को जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई अफीम की फसल की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन या व्यापार से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों