ग्वालियर में बिना हेलमेट चलाने वालों को मिला अनोखा तोहफा, ट्रैफिक पुलिस ने बांटे 80 हेलमेट

0
743496910_942681985503124_3092559582229389328_n

ग्वालियर। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा भारत विकास परिषद के सहयोग से नदी गेट क्षेत्र में नि:शुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

निरीक्षक डॉ. के.पी. सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को पहले यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। इसके बाद 80 दोपहिया वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सभी वाहन चालकों को भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट केवल कानूनी अनिवार्यता नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना के दौरान जीवन बचाने वाला सबसे प्रभावी सुरक्षा उपकरण है।

ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा परिचितों को भी सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों