छत्तीसगढ़ आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, इस दिन होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

0adca7db-ed49-48e7-a407-d9eeccb8ea83-1.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई (रविवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया जाएगा।

उम्मीदवार vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर लॉगिन पोर्टल के माध्यम से 21 जुलाई से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अभ्यर्थी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा ताकि उनके मूल दस्तावेजों की जांच और सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) की जा सके। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का स्थल देखकर सुनिश्चित कर लें।

प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा; डाक के माध्यम से इसे नहीं भेजा जाएगा। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र संबंधी किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश:
• परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार सुबह 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
• उम्मीदवार हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनें और चप्पल का उपयोग करें।
• कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित है।
• परीक्षा शुरू होने के पहले व समाप्ति से ठीक पहले आधा घंटे तक केंद्र छोड़ना प्रतिबंधित होगा।
• मोबाइल फोन, घड़ियां, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान केंद्र में लाना सख्त वर्जित है।
• प्रवेश के लिए फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र अनिवार्य है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या विद्यालय का फोटो युक्त परिचय पत्र। फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।

हो सकता है आप चूक गए हों