मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में रहेंगे सक्रिय, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें संभावित, IAS तबादलों पर भी हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में सक्रिय रहेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन संभव है। सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में प्रशासनिक रणनीतियों के साथ-साथ संभावित IAS तबादलों पर भी चर्चा हो सकती है।

51e24013-c6bf-49a0-95ff-5bc23d9e0b89-1.jpg

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और पूरे दिन वहीं रहकर शासकीय कार्यों का निपटारा करेंगे। करीब पंद्रह दिन बाद वे मंत्रालय में लगातार समय देने जा रहे हैं। शाम 5 बजे के आसपास वे मंत्रालय से अपने निवास के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री माह की शुरुआत में दिल्ली दौरे पर गए थे। वहां से लौटने के बाद वे मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल हुए। उसके पश्चात 11 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक और 14 जुलाई से शुरू हुए विधानसभा के मानसून सत्र में व्यस्त रहे। सत्र 18 जुलाई को समाप्त हुआ, जिसके बाद वे दो दिन के प्रवास पर रहे।

अब वे एक बार फिर नियमित प्रशासनिक कार्यों की ओर लौट रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, आज वे विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें भी प्रस्तावित हैं। यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ कलेक्टरों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले पर विचार किया जा सकता है।

हो सकता है आप चूक गए हों