अलास्का में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी का खतरा, लाखों लोगों की सुरक्षित निकासी जारी

उत्तर प्रशांत में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस, जापान, अलास्का व हवाई में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। कई देशों के तटीय इलाकों को खाली कराया जा रहा है, जबकि अमेरिका में हाई अलर्ट जारी है।

64b2ce55-bfb4-4721-82d8-f7c26e9617cf.jpg

मास्को:
उत्तर प्रशांत क्षेत्र सोमवार को एक भीषण भूकंपीय गतिविधि का गवाह बना। रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में रिक्टर स्केल पर 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। इसके साथ ही अलास्का, सखालिन और हवाई द्वीप समूह में भी 8.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कुछ ही समय बाद ज्वालामुखीय गतिविधियों की भी जानकारी सामने आई है।

प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र रूस और जापान समेत कई देशों में तटीय इलाकों को खाली कराया जा रहा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और अन्य एजेंसियों द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, प्रशांत महासागर के कई क्षेत्रों में सुनामी की बड़ी लहरों की संभावना जताई गई है।

रूस, जापान और अमेरिका अलर्ट पर
ताजा रिपोर्टों के अनुसार रूस और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की शुरुआती लहरें आ चुकी हैं। हवाई, अलास्का और अमेरिका के पश्चिमी तटवर्ती राज्यों में आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय की गई है। लगभग 9 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जापान में फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को एहतियातन खाली करवा लिया गया है।

परमाणु ठिकानों पर खतरे की आशंका
अलास्का का वह इलाका जहां भूकंप केंद्रित रहा, अमेरिका और रूस के परमाणु हथियारों की तैनाती वाला क्षेत्र माना जाता है। यदि इन ठिकानों को कोई नुकसान पहुंचा, तो विकिरण (रेडिएशन) के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता।

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका में हाई अलर्
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लोगों से तटीय इलाकों को छोड़ने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। उन्होंने सेना को भी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। विशेषकर कैलिफोर्निया और लॉस एंजिल्स में लोगों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

सुनामी लहरों की संभावित ऊँचाई और प्रभावित क्षेत्र:

🌊 3 मीटर से अधिक ऊँचाई की लहरों की संभावना:
• इक्वाडोर
• रूस
• उत्तर-पश्चिमी हवाई द्वीप समूह

🌊 1 से 3 मीटर तक ऊँची लहरें संभव:
• चिली, कोस्टा रिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, गुआम, हवाई, जापान
• जार्विस द्वीप, जॉनस्टन एटोल, किरिबाती, मिडवे द्वीप
• पाल्मायरा द्वीप, पेरू, समोआ, सोलोमन द्वीप समूह

🌊 0.3 से 1 मीटर ऊँचाई की संभावित लहरें:
• अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, चुक, कोलंबिया, कुक द्वीप समूह
• अल साल्वाडोर, फिजी, ग्वाटेमाला, इंडोनेशिया, मार्शल द्वीप
• मैक्सिको, न्यूजीलैंड, नाउरू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी
• फिलीपींस, ताइवान, टोंगा, वानुअतु, अमेरिकी समोआ आदि

🌊 0.3 मीटर से कम ऊँचाई की आशंका वाले देश:
• ब्रुनेई, चीन, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, वियतनाम

हो सकता है आप चूक गए हों