ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने छुड़ाए 35 गौवंश, एक तस्कर गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत ग्राम ओरकेला से 35 गौवंशों को छुड़ाया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी के विरुद्ध पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

img_0808.jpg

जशपुर (छत्तीसगढ़)। जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोनक्यारी चौकी क्षेत्र के ग्राम ओरकेला से 35 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान जेरोम एक्का (उम्र 58 वर्ष), निवासी ग्राम कोटया, जोकबहला, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य तस्करों की भी पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि ऑपरेशन शंखनाद के अंतर्गत अब तक जशपुर पुलिस ने 1200 से अधिक गौवंशों को तस्करी से मुक्त कराया है और 131 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जिले में गौवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और ऐसे मामलों पर निगरानी लगातार जारी है।

हो सकता है आप चूक गए हों