दुर्ग पुलिस की बड़ी तैयारी: गणेशोत्सव में हर पंडाल की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर सख्ती

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ गणेशोत्सव व अन्य आगामी त्यौहारों की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने, नॉरकोटिक एक्ट के तहत जप्त माल का नष्टीकरण और गुंडा-बदमाशों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

img_0908.jpg

दुर्ग।जिले में आगामी गणेशोत्सव और अन्य त्यौहारों के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री विजय अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कानून-व्यवस्था की मजबूती, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

एसएसपी ने गणेशोत्सव के दौरान पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए आयोजकों को निर्धारित नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही ‘त्रिनयन एप’ के अधिक उपयोग, नए सीसीटीवी कैमरे जोड़ने और नागरिकों को सीसीटीवी लगाने के लिए जागरूक करने की अपील की गई।

बैठक में लंबित अपराधों, शिकायतों और मर्ग प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने, एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त मादक पदार्थों का शीघ्र नष्टीकरण करने तथा जुआ-सट्टा और अवैध शराब बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

@durgpolice

रात्रि 11 बजे के बाद खुले दुकानों को बंद कराने, कबाड़ियों की गैंग हिस्ट्रीशीट तैयार करने, गुंडा-बदमाशों की निगरानी बढ़ाने और बॉण्ड ओवर की कार्यवाही तेज करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। इसके साथ ही 15 अगस्त से पहले सभी लंबित प्रकरणों का निपटारा करने पर बल दिया गया।

एसएसपी ने सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में बीट विभाजन कर प्रत्येक बीट में तैनात पुलिस बल की जानकारी मुख्यालय भेजने को कहा।

बैठक में श्री सुखनंदन राठौर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग), श्रीमती पद्मश्री तंवर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, IUCAW, दुर्ग), श्री हर्षित मेहर (नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग), श्री सत्य प्रकाश तिवारी (नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर), श्री हरीश पाटिल (नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी), श्री सदानंद विंध्यराज (उप पुलिस अधीक्षक, यातायात), श्री हेम प्रकाश नायक (उप पुलिस अधीक्षक), श्री अजय सिंह (उप पुलिस अधीक्षक, क्राइम), श्री अनुप लकड़ा (पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन) सहित जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

हो सकता है आप चूक गए हों