छिंदवाड़ा में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, तेज जलप्रवाह के बीच 150 फीट नीचे फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

0
808921860_2098339584223149_3011963297338956853_n

छिंदवाड़ा: तेज जलप्रवाह के बीच करीब 150 फीट नीचे फंसे नागपुर के चार पर्यटकों को छिंदवाड़ा पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम ने कठिन परिस्थितियों में सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया। ऑपरेशन के दौरान टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

कठिन परिस्थितियों में पुलिस और SDRF का रेस्क्यू

पुलिस के अनुसार, तेज पानी के बहाव के कारण पर्यटक करीब 150 फीट नीचे फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस एवं SDRF की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सभी चार पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

SP अजय पांडे के निर्देशन में सफल अभियान

यह रेस्क्यू ऑपरेशन SP श्री अजय पांडे के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस और SDRF जवानों ने जोखिम भरे हालात में सतर्कता, साहस और सूझबूझ के साथ अभियान को अंजाम दिया। समय पर हुई कार्रवाई से चारों पर्यटकों की जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों