साय सरकार का बड़ा कदम: नए मंत्रियों को मिले अहम विभाग, प्रशासन को मिलेगी रफ्तार

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं। गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्राम उद्योग और विधि कार्य विभाग मिला है, गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग सौंपा गया है, जबकि राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति और धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का दावा है कि इस कदम से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

img_1013.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का औपचारिक बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों की गति और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह रहे नए विभागीय दायित्व:

गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्राम उद्योग और विधि कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के साथ-साथ अनुसूचित जाति विकास विभाग का दायित्व सौंपा गया है। राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धर्म न्याय एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

सरकार का मानना है कि इस विभागीय पुनर्वितरण से शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और भी सुगठित होगी तथा प्रदेश की जनता तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचेगा।

हो सकता है आप चूक गए हों