किरंदुल पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

0
danteda

दंतेवाड़ा। महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराध को लेकर दंतेवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। किरंदुल थाना और साइबर सेल दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने एकतरफा प्रेम और शादी से इंकार करने पर युवती को जंगल में हाथ-पांव बांधकर अकेला छोड़ दिया था।

घटना 20 जुलाई 2025 को ग्राम पेरपा के जंगल में हुई थी। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. बर्मन के मार्गदर्शन में एसडीओपी किरंदुल कपिल चंद्रा और थाना प्रभारी किरंदुल के नेतृत्व में लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। घटना स्थल संवेदनशील होने और भारी बारिश के चलते सबूत नष्ट होने की आशंका थी। ऐसे में साइबर सेल दंतेवाड़ा ने हजारों मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर संदेहियों से पूछताछ की।

जांच के दौरान सतीश कुमार मरकाम पिता लक्ष्मण मरकाम, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मुंडीपारा धुरली थाना भांसी पर शक गहराया। पूछताछ में उसके बयान बार-बार बदलते रहे। जांच से स्पष्ट हुआ कि आरोपी पीड़िता को पिछले 2-3 साल से जानता था और उससे एकतरफा प्रेम करता था। उसने एक वर्ष पूर्व विवाह का प्रस्ताव भी रखा था जिसे युवती ने अस्वीकार कर दिया था। इसी बात से आक्रोशित होकर घटना के दिन आरोपी ने झाड़ियों में छिपकर युवती पर हमला किया और उसे अपमानित करने का प्रयास किया।

लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के बाद आरोपी को 23 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में किरंदुल थाना और साइबर सेल दंतेवाड़ा की टीम के साथ-साथ भांसी, बचेली और कोतवाली दंतेवाड़ा थाने की टीमों ने भी सहयोग किया।

विशेष योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी:

  • थाना किरंदुल: निरीक्षक संजय कुमार यादव, हे.कां. हेमंत साहू, लीलाराम गंगबर, सौनिता चौधरी, के. सीमाचलम, उत्तम ध्रुव, आरक्षक सोनाराम टाती, धनंजय गंजीर, जोगा कुंजाम, अजय टेलम, महिला आरक्षक – सुरेखा सलाम, सोनिया नेताम एवं अन्य।
  • साइबर सेल दंतेवाड़ा: उपनिरीक्षक हेमशंकर गुनेन्द्र, बेलाल सिंह।
  • थाना कोतवाली दंतेवाड़ा: वीरेंद्र नाग, भील नाग।

इस पूरे अभियान ने एक बार फिर यह साबित किया है कि दंतेवाड़ा पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों