धमतरी पुलिस का बड़ा अभियान : 43 स्थानों पर दबिश, 12 नशा तस्कर सहित कई आरोपी गिरफ्तार
धमतरी, 29 अगस्त 2025। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में धमतरी पुलिस ने शुक्रवार सुबह जिलेभर में विशेष अभियान “अभियान निश्चय” चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की 20 अलग-अलग टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 43 ठिकानों पर दबिश दी और नशा कारोबारियों, गुंडा तत्वों एवं असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ :
🔹 एनडीपीएस एक्ट
- 10 प्रकरण दर्ज, 12 आरोपी गिरफ्तार
- जब्ती: 04 किलो 240 ग्राम गांजा, 13.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)
🔹 आबकारी एक्ट
- 03 प्रकरण दर्ज, 03 आरोपी गिरफ्तार
- 09.760 लीटर अवैध शराब जब्त
🔹 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
- धारा 170 बीएनएसएस के तहत 25 प्रकरण, 25 आरोपी
- धारा 126-135 बीएनएसएस के तहत 25 प्रकरण, 25 आरोपी
🔹 आर्म्स एक्ट
- 01 आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
🔹 अन्य कार्यवाही
- 02 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार
- 02 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

विशेष पहल :
पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ आरोपी नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में सक्रिय हैं। इस अभियान के दौरान ऐसे 31 आरोपियों को पुलिस लाइन धमतरी में बुलाकर परेड कराई गई और उनसे लिखित में वादा लिया गया कि वे भविष्य में नशे और अपराध से दूर रहेंगे।
धमतरी पुलिस का संदेश :
धमतरी पुलिस ने साफ किया है कि नशा एवं अपराध के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशे की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
